Sun. Jun 21st, 2026

उत्तराखंड के इन शहरों में बढ़ेंगी परिवहन सेवाएं, 23 दिसंबर को बैठक में होगा मंथन; ये मुद्दे हैं अहम

देहरादून। उत्तराखंड में अब परिवहन की सुविधाएं और दुरुस्त होंगी। देहरादून और हरिद्वार शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवा में सुधार, हर प्रमुख क्षेत्र तक यात्री वाहनों का संचालन व नए यात्री वाहनों के परमिट को लेकर गढ़वाल मंडलायुक्त एवं संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में 23 दिसंबर को मंथन होगा

छह माह बाद गढ़वाल मंडलायुक्त कार्यालय में होने जा रही आरटीए की बैठक में बीएस-6 पेट्रोल व सीएनजी टाटा मैजिक के लिए देहरादून शहर में 10 नए मार्ग बनाने और दून में सिटी बसों के दो नए मार्ग बनाने पर निर्णय होगा। साथ ही दून शहर, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी व उत्तरकाशी में लंबी दूरी के स्थानीय मार्गों पर निजी बस चलाने को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *