Wed. Aug 12th, 2026

सीएम योगी ने किए पीतांबरा पीठ के दर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह 10:15 बजे विशेष विमान से दतिया हवाई पट्टी पहुंचे। यहां से वे सीधे विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ गए, जहां उन्होंने मां बगलामुखी और महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।  
सीएम योगी के आगमन को लेकर पीतांबरा पीठ परिसर में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे। वीआईपी मूवमेंट के चलते मंदिर परिसर को करीब डेढ़ घंटे तक आम श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह बंद रखा गया। इस दौरान न केवल दर्शनार्थियों बल्कि कई पंडा-पुजारियों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई थी। योगी आदित्यनाथ करीब 15 मिनट तक पीतांबरा पीठ में मौजूद रहे। उन्होंने विधि-विधान से मां बगलामुखी की पूजा कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम मुस्तैद रही। वहीं, काफी देर से बाहर इंतजार कर रहे कुछ श्रद्धालुओं ने एंट्री रोके जाने की इस व्यवस्था पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed