Thu. Apr 30th, 2026

पान की बेल पर आएंगे ढेरों पत्ते! बस जड़ में डालें किचन की ये एक चीज़, असर देख उड़ जाएंगे होश

घर की सजावट की बात हो या देसी स्टाइल में हरियाली का टच देना बेल वाले पौधे हमेशा लोगों की पहली पसंद रहे हैं। खासकर पान की बेल तो भारतीय घरों की पारंपरिक खूबसूरती और संस्कृति दोनों का हिस्सा है। दरवाजे के पास, आंगन की दीवारों पर या फिर बालकनी की रेलिंग पर चढ़ी पान की बेल घर को एक नैचुरल और फ्रेश लुक देती है।

लेकिन अक्सर देखा जाता है कि समय के साथ पान की बेल मुरझाने लगती है या उस पर पत्ते कम आने लगते हैं। ऐसे में लोग महंगे फर्टिलाइज़र या केमिकल यूज़ करने लगते हैं, जबकि असली समाधान आपके किचन में ही छिपा है, चावल का मांड (Rice Water) । जी हां, वही चावल का पानी जिसे अक्सर लोग फेंक देते हैं, वही पान की बेल को घने पत्तों से लदाने का सबसे असरदार प्राकृतिक उपाय है।

पान की बेल क्यों होती है खास?   

भारत में पान केवल स्वाद या परंपरा का हिस्सा नहीं, बल्कि आयुर्वेद में भी इसका खास महत्व है। पान के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, विटामिन C और कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं।

घर में पान की बेल लगाना वास्तु के हिसाब से भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है और वातावरण को शांत रखती है। यही वजह है कि कई लोग अपने बगीचे या बालकनी में इसे सजावटी पौधे के रूप में उगाते हैं।

लेकिन कई बार मिट्टी की कमी, सूरज की तेज़ रोशनी या पानी की कमी के कारण बेल कमजोर हो जाती है। ऐसे में पत्तों की ग्रोथ रुक जाती है। इस समस्या का समाधान है किचन का चावल का मांड।

चावल का पानी

चावल का पानी (Rice Water) वो सफेद गाढ़ा पानी जो चावल पकने के बाद बच जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन B पौधों की ग्रोथ के लिए वरदान माने जाते हैं।

क्यों फायदेमंद है चावल का पानी

  • इसमें मौजूद पोषक तत्व बेल की जड़ों को मजबूती देते हैं।
  • इसके उपयोग से पत्ते ज्यादा हरे, चमकदार और घने होते हैं।
  • मांड का घोल पत्तों पर बैक्टीरिया और कीड़े-मकोड़ों के असर को कम करता है।
  • इससे मिट्टी लंबे समय तक नम रहती है, जिससे पौधे को पर्याप्त हाइड्रेशन मिलता है।

पान की बेल पर चावल का मांड कैसे डालें?

  • चावल पकाने के बाद बचा हुआ मांड एक बर्तन में इकट्ठा करें।
  • उसमें बराबर मात्रा में पानी मिला लें।
  • अब इस घोल को ढककर रातभर के लिए रख दें ताकि इसमें मौजूद पोषक तत्व एक्टिव हो सकें।
  • अगली सुबह एक लकड़ी या चम्मच की मदद से इसे दोबारा अच्छी तरह मिलाएं।
  • अगर घोल गाढ़ा है तो थोड़ा और पानी डालकर पतला करें और फिर इसे पान की बेल की जड़ों में डालें।
  • इसे महीने में 2 बार दोहराएं। कुछ ही हफ्तों में आप देखेंगे कि बेल पर ढेरों नए पत्ते आने लगे हैं और लताएं तेजी से फैल रही हैं।

पान की बेल घर में लगाने के फायदे

  • पान के पत्ते हवा में मौजूद टॉक्सिन्स को सोख लेते हैं।
  • वास्तु के अनुसार, पान की बेल घर में समृद्धि और सौभाग्य लाती है।
  • हरियाली से भरी पान की बेल घर को नेचुरल डेकोरेशन देती है।
  • पान के पत्तों का उपयोग मिठाइयों और पारंपरिक व्यंजनों में फ्लेवर के लिए किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *