Thu. Apr 23rd, 2026

सीवर एवं यातायात समस्या के निराकरण को निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। वार्ड 61 में सीवर समस्या के निराकरण के लिए निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बुधवार को क्षेत्र की अनेक कॉलोनियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने सीवर समस्या निराकरण हेतु संबंधित ठेकेदार को नवीन सीवर लाइन डालने के लिये सर्वे करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री संजीव गुप्ता, सहायक यंत्री रजनीश गुप्ता, प्रवीण दीक्षित, उपयंत्री सुशील साहू उपस्थित रहे।
निगमायुक्त संघ प्रिय ने गुरूवार को वार्ड 61 स्थित मॉडल टॉउन, श्रीराम कॉलोनी, अचल नाथ कॉलोनी क्षेत्र में सीवर समस्या के निराकरण हेतु निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में सीवर समस्या की जानकारी दी गई तथा जहां लाइन डाली जानी है। उस स्थल का अवलोकन भी कराया। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में पानी की लाइन डाली जा रही है। जिसका अवलोकन निगमायुक्त संघ प्रिय द्वारा किया गया। इसके साथ ही निगमायुक्त ने दुल्लपुर क्षेत्र में नाला सफाई के कार्य का निरीक्षण किया तथा सीवर के टूटे चेम्बर की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही सुरेश नगर क्षेत्र में जलभराव वाले स्थान का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु सीवर लाइन का जो कार्य होना है उसके लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए। 
जयेन्द्रगंज की दोनों मैकेनाइज्ड पार्किंग की लिए जारी होगा ईओआई 
निगमायुक्त संघ प्रिय ने जयेन्द्रगंज क्षेत्र में व्यवस्थित यातायात एवं पार्किंग समस्या के निराकरण हेतु राजीव प्लाजा एवं गिर्राज मंदिर के पास बनी दोनों मैकेनाइज्ड पजल पार्किंग का अवलोकन किया तथा पार्किंग के सुचारू संचालन हेतु जानकारी प्राप्त की। साथ ही निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों मैकेनाइज्ड पजल पार्किंग के मेंटेनेंस, संचालन एवं संधारण के लिए ईओआई जारी करें। जिससे दोनो पार्किंग का व्यवस्थित संचालन एवं संधारण हो सके और क्षेत्र में यातायात समस्या का निराकरण भी हो। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल एवं सहायक यंत्री मनीष यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *