Sat. Jun 27th, 2026

पहले ही दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, कमाई के मामले में कई फिल्मों को दी मात

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। 25 जून को इस फिल्म में पेड प्रीव्यू शो रखे गए थे, जिन्हें काफी अच्छा रिस्पांस मिला। इसके बाद पहले दिन भी बड़ी संख्या में दर्शक फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंचे।

वेलकम टू द जंगल केवल अक्षय कुमार की फिल्म नहीं है बल्कि इसमें सितारों की बड़ी फौज देखने को मिल रही है। कॉमेडी के मामले में जबरदस्त परफॉर्मेंस देने वाले ये सितारे बड़े पर्दे पर दर्शकों को खूब हंसा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने कई फिल्मों के परखच्चे उड़ा दिए हैं।

वेलकम टू द जंगल की ओपनिंग

फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों के बीच इसका काफी बज बनाया गया था। यह एक पॉपुलर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। इस वजह से फैंस के बीच एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही थी। पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग में लिमिटेड शो होने के बावजूद भी कमाल का परफॉर्मेंस किया था। अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसे शानदार रिव्यू मिल रहा है।

कितना है कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में अपनी रिलीज के पहले दिन 15 करोड़ की कमाई की है। पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग में इसका कलेक्शन 3.75 करोड़ रहा। इसके साथ ओपनिंग डे पर इसका कुल कलेक्शन 18.75 करोड़ रहा।

इन फिल्मों को दी मात

वेलकम टू द जंगल ने अपने पहले दिन के कलेक्शन के साथ इस साल की 29 फिल्मों को मात दी है। यह साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। यह धुरंधर 2 के 145 करोड़ और बॉर्डर के 32.1 करोड़ के रिकॉर्ड को पीछे नहीं छोड़ पाई।

इसने इक्कीस, हैप्पी पटेल, राहु केतु, मायासबा, वध 2, भाबी जी घर पर हैं, तू या मैं, ओ रोमियो, अस्सी, दो दीवाने सहर में, भूत बंगला, राज शिवाजी, बंदर, मैं वापस आऊंगा, हांटेड 3D, कॉकटेल 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

कैसी है फिल्म

वेलकम टू द जंगल की बात करें तो अहमद खान की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में लारा दत्ता, रवीना टंडन, जैकलीज फर्नांडीज, दिशा पाटनी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, परेश रावल और सुनील शेट्टी जैसे सितारे भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed