शानदार कमबैक के लिए तैयार कंगना रनौत, 13 साल पुरानी इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल की शूटिंग हुई पूरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत का नाम किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बना रहता है। बीते दिनों उनकी फिल्म भारत भाग्य विधाता रिलीज हुई है। इस फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसी बीच अब उनकी अगली फिल्म की चर्चा होने लगी है।
एक्टिंग से राजनीति तक अपना जलवा बिखेरने वाली कंगना को एक शानदार तोहफा मिला है। दरअसल यह जानकारी सामने आई है की एक्ट्रेस में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस की सबसे शानदार मूवी में से एक क्वीन का सीक्वल है। दर्शन कैसे एक्ट्रेस का कमबैक बोलते नजर आ रहे हैं।
कंगना रनौत ने पूरी की क्वीन की शूटिंग
13 साल पहले फिल्म क्वीन से कंगना ने दर्शकों के बीच एक खास पहचान हासिल की थी। वैसे तो एक्ट्रेस का नाम कहीं अपकमिंग फिल्मों से जुड़ रहा है लेकिन ये सीक्वल बहुत खास है। फिल्म के बारे में जानकारी सामने आते ही फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया हैंडल से देर रात एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सभी लोग फिल्म की शूटिंग खत्म होने का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। कंगना क्वीन 2 के निर्देशक विकास बहल को केक खिलाती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू किया जाएगा।
कब आएगी फिल्म
फिल्म को बड़े पर्दे पर कब रिलीज किया जाएगा फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। शूटिंग कंप्लीट हुई है तो जाहिर सी बात है अब प्रोडक्शन और एडिटिंग के काम पर ध्यान दिया जाएगा। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि साल 2027 में इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है। इसके पहले 2013 में ए क्वीन बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
क्वीन 2 के अलावा तमन्ना को दूसरी फिल्मों में भी देखा जाने वाला है। उनकी एक और बहुचर्चित फ्रेंचाइजी का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। यह कहां जा रहा है कि वह तनु वेड्स मनु की तीसरी किस्त पर आर माधवन के साथ काम कर रही हैं। हालांकि, अब तक शूटिंग पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
