Wed. Jul 1st, 2026

यश की टॉक्सिक का नया टीजर रिलीज, 5 एक्ट्रेस ने दिखाया अपना दम

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह साल 2026 के सेकंड हाफ की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस गैंगस्टर ड्रामा को लेकर लंबे समय से बज देखने को मिल रहा है। अब मेकर्स ने एक टीजर शेयर कर इस बढ़ाने का काम किया है।

जी हां, टॉक्सिक के मेकर्स ने इस गैंगस्टर एक्शन ड्रामा के पोस्टर के जरिए फिल्म की फीमेल कलाकारों से दर्शकों को रूबरू करवाने के बाद अब लेडीज एंड लेडीज के नाम से एक टीजर शेयर किया है। इसमें सभी एक्ट्रेस का जलवा नजर आ रहा है।

टॉक्सिक का नया टीजर

इस 1 मिनट 41 सेकंड के टीजर की शुरुआत एक शानदार डिस्क्लेमर के साथ की गई है। यश और कियारा आडवाणी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं जैसा तबाही गाने में दिखाया गया था। इसके बाद एक आवाज सुनाई देती है जो प्यार के बारे में बात करती है। यह कहती है प्यार, प्यार औरतों को राक्षस बना देता है। यह एक खूबसूरत धोखा है अगर कोई इसकी गहराई को और इसके धोखे के समझ ले। और फिर भी हम यहां हैं उसकी भक्ति में थोड़े से प्यार के लिए लड़ रहे हैं। लेडीज… लेकिन यहां एक रिक्वेस्ट आता है लेडीज। उस तमाशे को मत भूलिए जो मर्द करते हैं।

इसके बाद यश के किरदार और कुछ महिला फाइटर के बीच लड़ाई दिखाई गई है। वो कहते हैं लेडीज एंड लेडीज आप एक-एक करके आना चाहती हैं या सब एक साथ? टीजर में एक्शन और विजुअल कमाल के दिखाई दे रहे हैं। थीम, नामों के फ़ॉन्ट और प्रोडक्शन से जुड़ी हुई चीजें गुलाबी रंग में हैं। यह कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसकी शुरुआत में लिखा है बच्चे दूर रहो, पेरेंट्स ध्यान रखें कि बच्चे दूर रहें, ग्रैंड पेरेंट्स ध्यान रखें कि उनके बच्चे दूर रहें, ग्रेट ग्रैंड पेरेंट्स अपने रिस्क पर देखें।

कब आएगी फिल्म

टॉक्सिक को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। यही कारण है की पूरी फिल्म की शूटिंग एक साथ इंग्लिश और कन्नड़ भाषा में की गई है। इंटरनेशनल एक्शन कोरियोग्राफर जेजे पेरी ने भी कुछ एक्शन सीन का काम किया है। संगीत रवि बसरूर का है, जिन्होंने केजीएफ और सालार में भी काम किया है। इससे पहले 19 मार्च को रिलीज किया जाने वाला था लेकिन पोस्टपोन का 4 जून की तारीख तय की गई थी। लेकिन अब एक बार फिर इसकी रिलीज को टाल दिया गया है। यह कहा जा रहा है की फिल्म 26 अगस्त को हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *