Thu. Jul 2nd, 2026

सिर पर दुपट्टा, माथे पर तिलक, कामाख्या मंदिर में उर्फी जावेद का बदला हुआ अंदाज वायरल

ऊर्फी जावेद ग्लैमर इंडस्ट्री का एक ऐसा चेहरा हैं, जो हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उन्हें अक्सर अपने अलग-अलग तरह के आउटफिट की वजह से चर्चा में बने हुए देखा जाता है। सोशल मीडिया पर उनकी हर तस्वीर बहुत तेजी से वायरल होती है।

वैसे उर्फी कभी-कभी कुछ ऐसे काम भी कर जाती हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। इन बातों से वह किसी का दिल जीत लेती है तो कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सवाल करना शुरू कर देते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस को भगवती के दर्शन करने के लिए मां कामाख्या के दरबार में देखा गया। गुवाहाटी के इस मंदिर में दर्शन की तस्वीर उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है।

कामख्या मंदिर पहुंची उर्फी जावेद

ऊर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें हरे रंग के सूट में सिर पर दुपट्टा डाले दिखाई दे रही हैं। उनके माथे पर लाल रंग का टीका लगा है और गले में चुनरी डली हुई दिखाई दे रही है जिस पर ॐ लिखा हुआ है। इसी के साथ उन्होंने मंदिर में लगाए गए दीपक की तस्वीर भी शेयर की है। एक तस्वीर मंदिर प्रांगण में खड़े होकर हाथ जोड़ने की भी है।

कैसा रहा फैंस का रिएक्शन

उर्फी जावेद को मंदिर में सादगी भरे अंदाज में दर्शन करता देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है। हर कोई कमेंट सेक्शन में उनके ट्रेडिशनल लुक, आस्था और सादगी की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने कहा गॉड ब्लेस यू। एक ने लिखा संस्कारी उर्फी। कुछ लोग उनका गुवाहाटी में स्वागत करते दिखाई दिए। वहीं कई लोगों ने हार्ट इमोजी के साथ उनपर अपना प्यार बरसाया है।

धर्म परिवर्तन की चर्चा

उर्फी की यह तस्वीर तब सामने आई है जब हाल ही में ये दावा किया गया था कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया है। सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले यह कहा गया था कि उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है और नाम रीता भारद्वाज रख लिया है। इन सारी बातों का जवाब उन्होंने खुद दिया था और कहा था कि जो बातें फैलाई जा रही है, वह पूरी तरह से झूठ है। इस दौरान वो फेक न्यूज़ फैलाने वालों को जमकर लताड़ लगाती नजर आई थी। उन्होंने कहा था कि मैंने अपना नाम और धर्म कभी नहीं बदला। मैं किसी भी धर्म में यकीन नहीं रखती हूं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उन्हें किसी मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया है। इसके पहले भी वह हिंदू धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने जा चुकी हैं। कुछ समय पहले वो ये भी बोल चुकी हैं कि किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का मतलब धर्म बदलना नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *