Tue. Sep 1st, 2026

यूपी कौशांबी पटाखा फैक्ट्री का मालिक गिरफ्तार भागने की फिराक में था, फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल; हादसे में 11 मौतें

यूपी में प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर की जिस अवैध पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को विस्फोट हुआ था, उसके मालिक नौशाद को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। मंगलवार तड़के 4 बजे सैयद सरावां इलाके में मुठभेड़ हुई।

वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले 8 बच्चों समेत 11 लोगों का आज पोस्टमॉर्टम होगा। परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए हैं। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक नौशाद, उसकी पत्नी, बेटे समेत परिवार के 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने पत्नी शबाना को हिरासत में भी लिया है।

रविवार रात साढ़े 7 बजे फैक्ट्री से 400 मीटर दूर बनाए गए गोदाम को बुलडोजर से ढहा दिया था। मामले में थाना प्रभारी विकास सिंह समेत 3 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच और 2 सिपाहियों को सस्पेंड किया है।

फैक्ट्री में विस्फोट किस वजह हुआ, यह अभी तक साफ नहीं है। हालांकि, एक महिला ने बताया था- बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ। फैक्ट्री प्रयागराज में मनौरी एयरफोर्स स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर चल रही थी।

10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। पुलिस, एयरफोर्स, NDRF और SDRF के 200 जवान रेस्क्यू में जुटे रहे। 10 बुलडोजरों से मलबा हटाया गया। सुबह साढ़े 11 बजे हादसा हुआ था। आधे घंटे बाद टीमें मौके पर पहुंच गई थीं और रात 11 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला

पीड़ित गया प्रसाद ने फैक्ट्री मालिक और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया

मीरपुर गांव निवासी गया प्रसाद साहू ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनके मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 11 बजे पड़ोस के घर में जोरदार धमाका हुआ। वहां अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा थाविस्फोट में आसपास के 5-6 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए। हादसे में मेरे बच्चे जाह्नवी, आदित्य, रवि और अमित की मौत हो गई, जबकि पत्नी अनीता साहू गंभीर रूप से घायल हुई। इसके अलावा विक्रम सरोज और उसकी पत्नी अंजू के घर में भी जनहानि हुई।के लिए नौशाद, शकील, शबाना, साइना, कहकशा, आदिल और उनके अन्य पारिवारिक सदस्य जिम्मेदार हैं। इन पर कार्रवाई की जाए।पुलिस ने फैक्ट्री मालिक नौशाद, उसके बेटे आदिल, पत्नी कहकसा बानो, भाई शकील, भाभी शबाना और भतीजी साइना पर केस दर्ज किया गया है।   मालिक के घर की 2 महिलाएं हिरासत में, थाना प्रभारी समेत 3 लाइन हाजिर, 2 सिपाही सस्पेंड

कौशांबी के पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी शकील की पत्नी शबाना और बेटी साइना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी पिपरी विकास सिंह, चौकी प्रभारी चायल अमित द्विवेदी और पूर्व चौकी प्रभारी चायल मनीष पाल को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं दो बीट सिपाही जितेंद्र कुमार और कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

कॉमर्शियल सिलेंडर 2. मुंबई में आज से दूध 9 रुपए प्रति लीटर महंगा बदलाव मुंबई बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने 1 सितंबर से थोक दूध की कीमतों में 9 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इससे थोक दर 93 रुपए से बढ़कर 102 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी। तमिलनाडु: एविंस दूध के खरीद मूल्य में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह दर 41 रुपए से बढ़कर 44 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दो हफ्तों से भी कम समय में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे कुल मिलाकर खरीद मूल्य में 6 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। कारण: पशुओं के हरे चारे, भूसे और खली के दामों के साथ-साथ उनके रख-रखाव और ट्रांसपोर्ट के खर्चों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से दूध के दाम बढ़े हैं। असर आम जनता पर: मुंबई में थोक दाम बढ़ने से खुदरा दूध की कीमतें बढ़ेंगी। आगामी त्योहारों के सीजन से ठीक पहले दही, पनीर और मिठाइयों जैसे डेयरी उत्पादों के महंगे होने से आम लोगों का बजट प्रभावित होगा। 3. e-KYC नहीं कराई, अटक सकती है एलपीजी सब्सिडी बदलाव: एलपीजी सब्सिडी का फायदा जारी रखने के लिए e-kyc कराने की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी। तेल कंपनियों ने सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों से इस काम को पूरा करने को कहा था। असर: तारीख बीत जाने के बाद बायोमेट्रिक पहचान न कराने वाले ग्राहकों की सब्सिडी रुक सकती है। गैस मिलने में भी परेशानी आ सकती है। हालांकि, पहचान दर्ज न होने पर सिलेंडर की बुकिंग तुरंत बंद होगी या नहीं, यह कंपनी के नियमों पर निर्भर करेगा। जिन लोगों ने अभी तक यह काम नहीं कराया है, उन्हें किसी भी असुविधा से बचने के लिए जल्द से जल्द अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करना चाहिए। 4. विदेश जाने के लिए बोर्डिंग पास पर स्टैम्प की जरूरत नहीं बदलाव: भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए 1 सितंबर 2026 से इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने का नियम खत्म कर दिया गया है। अब प्रोसेस डिजिटल हो गई है। अब यात्री इमिग्रेशन के समय अपने फोन में ई-बोर्डिंग पास दिखा सकते हैं। हालांकि, सही पासपोर्ट, वीजा और सुरक्षा जांच से जुड़े बाकी सभी नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। असर: इस नए नियम से एयरपोर्ट पर डिपार्चर प्रोसेस आसान होगी और यात्रियों का समय बचेगा। इमिग्रेशन काउंटर पर भीड़ कम होगी और विदेश जाने वालों का सफर आसान हो जाएगा। 5. आज से महंगी होंगी टाटा और हुंडई की कारें बदलाव: टाटा मोटर्स ने आज से अपनी गाड़ियों के सभी मॉडल्स और वैरिएंट्स को 25,000 रुपए तक महंगा कर दिया है। हुंडई मोटर इंडिया ने भी कीमतों में 1% तक का इजाफा किया है। कारण: कच्चे माल (कमोडिटी) के बढ़ते दाम, परिचालन लागत (ऑपरेटिंग कॉस्ट) और महंगाई के दबाव को कम करने के लिए कंपनियों ने यह फैसला लिया है। असर: सितंबर से टाटा या हुंडई की नई कार या SUV खरीदने वाले ग्राहकों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। दोनों कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि बढ़ोतरी की सटीक रकम कार के मॉडल और वैरिएंट पर निर्भर करेगी। इसलिए बुकिंग से पहले ग्राहकों को नई प्राइस लिस्ट चेक करनी होगी। 6. मुंबई में CNG और घरेलू PNG की कीमतें बढ़ीं बदलाव: महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने 1 सितंबर की आधी रात से CNG ₹2 प्रति किलोग्राम महंगी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में सीएनजी की नई कीमत ₹88 प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं PNG के दामों में ₹1 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) का इजाफा किया है। कारण: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्राकृतिक गैस के दाम बढ़े हैं। साथ ही सीएनजी की मांग को पूरा करने के लिए आयातित एलएनजी (RLNG) पर निर्भरता बढ़ी है, जो अब ज्यादा महंगी मिल रही है। असर: मुंबई, ठाणे, रायगढ़ समेत महाराष्ट्र के 6 जिलों और कर्नाटक के 2 जिलों के लगभग 13 लाख सीएनजी वाहन चालकों का रोजाना का खर्च बढ़ जाएगा। वहीं महंगी पीएनजी का असर मुंबई और आसपास के लगभग 30 लाख परिवारों पर होगी। 7. हवाई ईंधन महंगा, टिकट के दाम बढ़ सकते हैं बदलाव: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण देश में हवाई ईंधन के दाम लगातार दूसरे महीने बढ़ा दिए गए हैं। ATF में ₹6.28 प्रति लीटर (5.46%) का इजाफा किया गया है। नई कीमत ₹115 से बढ़कर ₹121.28 पहुंच गई है। असर: किसी भी एयरलाइन के कुल कामकाजी खर्च में ईंधन की हिस्सेदारी 35% से 40% तक होती है। एटीएफ महंगा होने से विमान कंपनियों की ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ जाएगी। कंपनियां इस बढ़े हुए खर्च का बोझ यात्रियों पर डाल सकती हैं, जिससे आने वाले दिनों में हवाई टिकट महंगे होने की पूरी आशंका है। ——————————————————— ये खबर भी पढ़ें: फोनपे से भी बिना इंटरनेट UPI पेमेंट कर सकेंगे:फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोर्न एप दिखाकर साइबर ठगी, पेट्रोल-पंपों पर एथेनॉल प्रतिशत बताने की मांग वाली याचिका खारिज11.50 और दूध 9 तक महंगाटाटा-हुंडई की कारों की कीमतें 25 हजार तक बढ़ीं; बिना e-KYC अटक सकती है एलपीजी सब्सिडी