Mon. May 11th, 2026

कैलाश गहतोड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, सीएम धामी समेत भाजपा के नेता रहे मौजूद

उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष का शव अपने आवास पर पहुंचा, जहां पर उनके दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत भाजपा नेता उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वहीं कैलाश गहतोड़ी के पार्थिव शरीर को उनके बेटे शशांक गहतोड़ी ने मुखाग्नि दी। बता दें कि, आज शुक्रवार की सुबह वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से ग्रस्त चल रहे थे। पिछले दिनों वह अपनी बीमारी के इलाज के लिए विदेश भी गये थे। इन दिनों कैलाश गहतोड़ी देहरादून यमुना कालोनी स्थित अपने सरकारी आवास में थे। जहां उनका निधन हो गया। कैलाश गहतोड़ी मूल रूप से चंपावत के निवासी थे। लेकिन उन्होंने काशीपुर में भी अपना आवास बना लिया था। वह गिरीताल रोड पर अपने बंगले में रह रहे थे। जहां उनका दोपहर लगभग 12ः15 बजे गिरीताल रोड स्थित घर पर उनका शव लाया गया।

उनकी मौत की सूचना के बाद से उनके घर पर तांता लग गया। इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। जहां पुलिस फोर्स व्यवस्था बनाने के लिए तैनात रही। कुंडेश्वरी रोड स्थित साई मंदिर के पास आज शाम 4 बजे के आसपास उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शव यात्र में शामिल हुए। सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक जताया। कैलाश गहतोड़ी अपने पीछे पत्नी और दो बेटों सहित भरे पूरे परिवार को छोड़ गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed