Mon. May 11th, 2026

गंदे नालों का पानी सीधे नदियों में न छोड़ें: डीएम

अल्मोड़ा। जिला गंगा सुरक्षा समिति की कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम विनीत तोमर ने कहा कि गंदे नालों का पानी सीधे नदियों में न छोड़ा जाए। उन्होंने चौखुटिया, भिकियासैंण नगर पालिकाओं के ईओ को एसटीपी या एफएसटीपी तैयार करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में उन्होंने जिले में गंदे नालों का सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परियोजना अधिकारी को नदी किनारे ग्राम पंचायत की बसावट की सूचना उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान पेयजल विभाग ने सीवर लाइन कार्य की समीक्षा करते हुए जल संस्थान को इसका कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed