Tue. Apr 29th, 2025

चंपावत में बारिश से बढ़ी ठंड, तीन डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

चंपावत। जिला मुख्यालय में हुई आठ मिमी बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से थोड़ी ठंड बढ़ गई है। आपदा विभाग के अनुसार जिला मुख्यालय में आठ मिमी, लोहाघाट में छह, बनबसा में तीन और पाटी में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से जंगलों की आग कुछ हद तक नियंत्रित हो गई है। बुधवार देर रात हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान में गिरावट आने के बाद हल्की ठंड बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। करीब तीन बजे बाद हल्की धूप के दर्शन लोगों को हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *