Mon. May 11th, 2026

चारधाम यात्रियों के लिए लगाए 10 मोबाइल टॉयलेट

नगर निगम प्रशासन ने चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रांजिट कैंप व आईएसबीटी परिसर में 10 मोबाइल टॉयलेट (कुल 100 सीट) लगाए हैं। जिसमें से पांच मोबाइल टाॅयलेट महिलाओं के लिए हैं। नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी ने बताया कि चारधाम यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। टाॅयलेट की दिन में दो बार सफाई की जा रही है। नगर क्षेत्र में सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed