Wed. Apr 29th, 2026

महिलाओं में अंजुम तीसरे ओलंपिक क्वालिफिकेशन ट्रायल में शीर्ष पर, पुरुषों में ऐश्वर्य ने मारी बाजी

अंजुम मुद्गिल और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने ओलंपिक चयन ट्रायल टी-3 क्वालीफिकेशन दौर में महिलाओं और पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस क्वालीफिकेशन में पहला स्थान हासिल किया। नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग पोजिशंस में 20 शॉट के बाद अंजुम का स्कोर 600 में से 592 था । वहीं ऐश्वर्य ने 590 स्कोर किया। पांच निशानेबाजों का फाइनल बृहस्पतिवार को होगा। महिलाओं की थ्री पोजिशन में भारत की नंबर एक निशानेबाज और विश्व रिकॉर्डधारी सिफत कौर सामरा दूसरे स्थान पर रहीं। आशी चौकसी, निश्छल और श्रियांका साडंगी 585 स्कोर करके उनके बाद रहीं। पुरुषों के थ्री पोजिशंस में स्वप्निल कुसाले 587 का स्कोर करके दूसरे स्थान पर रहे। अखिल श्योराण तीसरे, चैन सिंह चौथे और नीरज कुमार पांचवें स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *