Wed. Apr 29th, 2026

आईसीएआई ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

ग्वालियर | द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। फाउंडेशन की परीक्षा 13,15,18 और 20 सितंबर को होगी। जबकि इंटरमीडिएट पहले ग्रुप की परीक्षा 12,14 और 17 सितंबर होगी, वहीं दूसरे ग्रुप की परीक्षा 19, 21 और 23 सितंबर को होगी। इससे पूर्व सीए फाउंडेशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए विंडो 28 जुलाई से 10 अगस्त तक खुली रहेगी। इंटरमीडिएट के लिए 7 जुलाई से 20 जुलाई तक फॉर्म भरे जाएंगे। आईसीएआई की ग्वालियर ब्रांच के उपाध्यक्ष सीए पंकज शर्मा ने बताया कि यह पहली बार होगा कि स्टूडेंट्स को सितंबर माह में एग्जाम देने का मौका मिलेगा। कॉउंसिल के निर्णय के बाद इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा साल में तीन बार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *