Sat. Jun 13th, 2026

ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से श्रीगंगानगर व बाड़मेर एक्सप्रेस का संचालन शुरू

करीब एक महीने बाद श्री गंगानगर एक्सप्रेस और बाड़मेर एक्सप्रेस का ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से संचालन शुरू हो गया है। ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। अप्रैल माह में हरियाणा के सिंघु बाॅर्डर पर किसानों के आंदोलन के कारण रेलवे प्रशासन की ओर कुछ दिनों के लिए इन ट्रेनों का रूट बदला गया था। 17 अप्रैल के बाद से रेलवे ने श्री गंगानगर एक्सप्रेस और बाड़मेर एक्सप्रेस का संचालन रोक दिया था। रैक को सुरक्षा की दृष्टि से योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया था। किसानों का आंदोलन खत्म होने के बाद रेलवे की ओर से ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से दोनों ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। योगनगरी रेलवे स्टेशन के प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि सिंघु बाॅर्डर पर किसानों के आंदोलन खत्म होने के बाद ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से संचालित श्रीगंगानगर एक्सप्रेस और बाड़मेर एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *