Mon. May 11th, 2026

ब्लाइंड फुटबाल टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी उत्तराखंड की टीम

उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से सात जून से मध्य ब्लाइंड फुटबाल टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेेंट के संबंध में शुक्रवार को एसोसिएशन की ओर से बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की गई। सात से नौ जून तक पंजाब की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में होने जा रहे टूर्नामेंट में उत्तराखंड की पुरुष टीम प्रतिभाग करेगी। एसोसिएशन की सचिव निरुपमा रावत ने बताया, टूर्नामेंट के लिए टीम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोच नरेश नयाल तथा मयंक जोशी और अनुराधा राजपूत के नेतृत्व में टीम देहरादून से लुधियाना के लिए रवाना होगी। बताया, टीम में शिवम सिंह नेगी (कप्तान), सुरेंद्र भंडारी (उप कप्तान), निखिल लाडुला, अर्णव पटेल, आशीष कुमार दुबे, देवराज, तुषार, दीपक, आदित्य, मनीष शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed