Thu. Nov 19th, 2026

पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार, मैदान में परेशान करेगी उमस

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना होने के आसार हैं। जबकि, मैदानी इलाकों में तेज धूप के चलते उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, अल्मोड़ा और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी दून में शुक्रवार को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री अधिक 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके चलते रात के समय भी उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। शनिवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *