Mon. May 11th, 2026

गन्ने के सर्वे से पता चलेगा कितनी होगी आपूर्ति

काशीपुर। अपर गन्ना आयुक्त चंद्र सिंह इमलाल और सहायक गन्ना आयुक्त निलेश कुमार ने ग्राम जगन्नाथपुर, ग्राम करणपुर, भगवंतपुर में सर्वे कार्यों का निरीक्षण किया। अपर गन्ना आयुक्त ने बताया कि गन्ना विभाग की ओर से किए गए सर्वे से पता चलता है कि कितने परिक्षेत्र में गन्ने की बुआई की गई है। इससे चीनी मिलों को पता चलता है कि कितने गन्ने की आपूर्ति होनी है। इस सर्वे के माध्यम से चीनी मिल अपनी गन्ना पेराई के लिए आगामी योजना बना सकते हैं। यहां पर युवराज सिंह, राकेश कुमार, टीपी सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *