Tue. Nov 24th, 2026

प्राधिकरण ने 66 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अलग-अलग जगहों पर करीब 66 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। इन सभी मामलों में प्राधिकरण की ओर से विगत 22 मई को ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए गए थे। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को जसपाल राणा सूटिंग रेंज पौंधा देहरादून के पास करीब 6 बीघे की अनाधिकृत प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं गुरुद्वारा रोड बशेखवाली कंडोली देहरादून स्थित करीब 50 बीघा अनाधिकृत प्लाटिंग को भी ध्वस्त कर दिया गया। कांसवाली कंडोली देहरादून स्थित करीब 10 बीघा अनाधिकृत प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान एई शैलेंद्र सिंह रावत, जेई विपिन सैनी एवं सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed