Tue. Nov 24th, 2026

नदी में गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, एक घंटे तक वाहन के भीतर फंसा रहा चालक…बाल बाल बचा ड्राइवर

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर सीमेंट से भरा एक ट्रक पेटशाल के पास नदी में गिर गया। इस घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया। एक घंटे तक चालक नदी के बीच ट्रक में फंसा रहा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर पेटशाल, दलबैंड के पास बीते मंगलवार रात सीमेंट से भरा ट्रक एक ट्रक संख्या यूके 04 सीबी 1329 अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे नदी में गिर गया। चालक भूपेंद्र सिंह मेहरा निवासी उडियारी बैंड, बेरीनाग एक घंटे तक ट्रक में फंसा रहा। आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से बेहोशी की हालत में फंसे चालक को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल भेजा।

चिकित्सकों के मुताबिक चालक को गंभीर चोट आई है, इसका उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया कि चालक ट्रक में सीमेंट भरकर हल्द्वानी से बेरीनाग जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed