Sat. Nov 21st, 2026

सिपेट में प्रवेश परीक्षा के आवेदन के लिए चार दिन और मौका

केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संस्थान सिपेट में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 2 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 9 जून को आयोजित की जाएगी। सिपेट संस्थान डोईवाला में डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स मोल्ड टेक्नोलाॅजी और डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नोलाॅजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दो जून निर्धारित की गई है। प्रधानाचार्य अभिषेक राजवंश ने बताया कि इन डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल व इंटरमीडिएट है। आवेदन वेबसाइट https://cipet24.onlineregistrationform.org/CIPET/ पर दिए गए लिंक के माध्यम से किए जा सकते हैं। प्रवेश संबंधी जानकारियां सिपेट संस्थान में भी दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *