Wed. Apr 29th, 2026

चीन में होने वाली लेजर रन चैंपियनशिप में प्रदेश के चार खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व

काशीपुर। चीन में होने वाली विश्व स्तरीय लेजर रन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के चार खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए 5 जून को खिलाड़ी रवाना होंगे। 6-10 जून तक झोंगझोऊ चीन में मॉडर्न मेंटाथलॉन लेजर रन विश्व स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें उत्तराखंड से रामनगर निवासी नंदन सिंह नेगी, काशीपुर निवासी सक्षम प्रताप सिंह, देहरादून निवासी सुनीता चौहान, बागेश्वर निवासी ममता खाती प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन उत्तराखंड सचिव दयाल सिंह ने बताया कि 2-4 जून तक पनवेल मुंबई में विश्व चैंपियनशिप शिविर में प्रदेश की टीम लेजर रन से संबंधित बारिकियां सीखेंगी। 5 जून को टीम झोंगझोऊ के लिए रवाना हो जाएगी। एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज भल्ला, सचिव दयाल सिंह फर्स्वाण, शिखा गौतम, गोपाल सिंह आदि ने टीम को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *