Mon. May 11th, 2026

आज समर्थ पर जारी होंगे संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए समर्थ पोर्टल पर बृहस्पतिवार को प्रवेशपत्र जारी होंगे। प्रवेश परीक्षा 9 जून को 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा आयोजन के लिए श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। एक परीक्षा, एक परिणाम व एक प्रवेश योजना के तहत पहली बार राज्य के तीन विश्वविद्यालयों (श्रीदेव सुमन विवि, सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा व कुमाऊं विवि नैनीताल) के बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसकी जिम्मेदारी श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय को दी गई है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए 21 परीक्षा केंद्र (गढ़वाल में 10 व कुमाऊं में 11) बनाए हैं। तीनों विश्वविद्यालयों की करीब 7400 सीटों के लिए 7096 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। विवि प्रशासन का कहना है कि बृहस्पतिवार को सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र समर्थ पर जारी कर दिए जाएंगे। 8 जून तक सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी। कुलसचिव केआर भट्ट ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को समर्थ पोर्टल पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *