Mon. May 11th, 2026

टनकपुर के ककराली गेट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी ने स्थानीय लोगो के साथ किया पौध रोपण, पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी ने लिया संकल्प ₹

टनकपुर(चंपावत)- सोमवार को सीएम धामी की धर्मपत्नी समाजसेवी गीता धामी ने टनकपुर के ककराली गेट के वन परिसर में सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वाधान में वृहद स्तर पर पौध रोपण किया l इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगो के साथ मिलकर आम, अमरुद, नीबू, कटहल, सहजन, जामुन आदि के पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया l इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत थ्वालखेड़ा के जनमिलन केंद्र में गोष्ठी का आयोजन कर लोगो को पौध वितरित कर उनके संरक्षण और संवर्धन की अपील की।

सोमवार को सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित ककराली वन परिसर और पॉलिटेक्निक कालेज परिसर में समाज सेवी गीता धामी द्वारा पौध रोपण और थ्वालखेड़ा में गोष्ठी के उपरान्त वो मीडिया से भी रूबरू हुई l इसके अलावा उन्होंने नगर के उप जिला चिकित्सालय में मरीजों का हाल जाना और उन्हें फल जूस इत्यादि वितरित किये।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, विपिन कुमार वर्मा, रूचि धस्माना, हंसा जोशी, सुंदर सिंह बोहरा, नारायण सिंह महर, गिरीश जोशी दीपा बोहरा, जानकी देवी, सुंदरी देवी, हरगोविंद बोहरा, विशाल सिंह, जितेंद्र प्रसाद, विजय नेगी, ऋचा खर्कवाल, अंकित कुमार, राम कुमार, अनिता यादव, तुलसी कुंवर के अलावा तमाम स्कूलों, स्पोर्ट्स स्टेडियम, समाज सेवियो के अलावा स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *