Sun. Jun 15th, 2025

ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत, 19 घायल, मृतकों में 3 लड़की और 2 महिलाएं

दतिया | दतिया से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह 4 बजे ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगो की मौत हो गई। वहीं 19 लोग घायल हुए है। ट्रॉली में 40 लोग सवार थे। मृतकों में 3 लड़की, 2 महिलाएं हैं। 3 मृतक एक ही परिवार के हैं। हादसा दुरसड़ा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रॉली में सवार 40 लोग दीसवार गांव से रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे। गांव से 7 ट्रैक्टर एक साथ निकले थे, जिनमें से एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिर और पलट गया। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद SP वीरेंद्र मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों से मिलकर हादसे के बारे में जाना। दर्दनाक हादसे में दीसवार निवासी नवल किशोर की पत्नी और 2 बेटियों की मौत हुई है। हादसे में घायलों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि अस्तपाल का पूरा वार्ड भर गया। वहीं दतिया SP और पुलिस अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। वहीं एक व्यक्ति को उसके परिजन झांसी लेकर गए हैं। भांडेर SDOP कर्णिक श्रीवास्तव के मुताबिक, घायलों से शुरुआती पूछताछ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने की ही बात सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि शायद ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिसकी वजह से ट्रैक्ट्रर अनियंत्रित हो पलट गया। 

इनकी मौत हुई

– सोनम पिता चंदन अहिरवार उम्र 11 साल

– क्रांति पिता नवल किशोर उम्र 17 साल

– सीमा पति नवल किशोर उम्र 30 साल

– कामनी पिता नवल किशोर उम्र 19 साल

– विनीता पिता पूरन पाल उम्र 30 साल

इन्हें किया ग्वालियर रेफर

– रोशनी पिता रमेश अहिरवार उम्र 17 साल

– ड्राइवर मुलायम दांगी पति घनश्याम उम्र 50 साल

ये हुए घायल

– तेजा पति लक्ष्मण उम्र 55 साल

– पाणकुंवर पति बृजभान उम्र 40 साल

– पंकु पति लालाराम अहिरवार उम्र 70 साल

– कल्लू दांगी पिता जगत सिंह उम्र 22 साल

– पुष्पा पति रामचरण पाल उम्र 60 साल

– सुशीला पति हरिराम प्रजापति उम्र 40 साल

– उषा पति महेश बड़ाई उम्र 40 साल

– पुष्पेंद्र पिता नाथूराम दांगी उम्र 30 साल

– रामकू पति बंसी केवट उम्र 50 साल

– कृष्णकांत पिता भागवत प्रजापति उम्र 13 साल

– दीक्षा पिता रामप्रसाद पाल उम्र 17 साल

– धनवती पति शियाशरण उम्र 50 साल

– धनवंती केवट पति लखन उम्र 40 साल

– रामकली पति रामस्वरूप अहिरवार उम्र 50 साल

– वीरवती पाल पकि प्रागिलाल उम्र 50 साल

– चेतराम पाल उम्र उम्र 80 साल

– रानी अहिरवार पति चंदन उम्र 32 साल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed