Wed. Nov 25th, 2026

बिना कन्‍फर्म टिकट स्‍लीपर और एसी कोच में सफर करने पर लगेगा भारी जुर्माना, जानें राशि

नई दिल्‍ली। ट्रेन से सफर के कई भयावह तस्‍वीरें इन दिनों आ रहे हैं। भीड़ अधिक होने की वजह से कन्‍फर्म टिकट नहीं होने के बाद भी लोग स्‍लीपर और एसी कोच में चढ़ जाते हैं। हालांकि अब ऐसा करना यात्रियों को काफी महंगा पड़ेगा।भारतीय रेलवे ने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं कि केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्री ही स्लीपर और एसी कोच में यात्रा कर सकें।

यात्रा रेलवे की योजना के अनुसार अगर कोई वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करता है तो उसे जुर्माने के साथ अगले स्टेशन पर उतरना होगा।बताया जाता है कि एसी कोच में बिना कन्‍फर्म टिकट करने पर यात्रि‍यों को 440 रुपये जुर्माना के साथ अगले स्टेशन का किराया देना होगा।इसी तरह स्लीपर कोच में बिना कन्‍फर्म टिकट यात्रा करने पर यात्रियों को 250 रुपये जुर्माना के साथ अगले स्टेशन तक का किराया देना होगाभारतीय रेलवे का कहना है कि कन्‍फर्म टिकट वाले यात्रियों की यात्रा आरामदेह हो, इसके लिए कड़ी चेकिंग की जाएगी। बिना कन्‍फर्म टिकट वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed