Tue. Apr 28th, 2026

अमित शाह ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात, बाढ़ और बारिश से बिगड़े हालातों की ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम, उत्तर प्रदेश और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात कर तीनों राज्यों में बाढ़ और भारी बारिश के कारण उपजी स्थिति का जायजा लिया। साथ ही केंद्र की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

सूत्रों ने बताया कि शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शर्मा ने मौजूदा स्थिति और अब तक उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *