Wed. Apr 29th, 2026

पति की शराब छुड़ाने के लिए तंत्र विद्या कराने पहुंची महिला के साथ तांत्रिक ने किया रेप

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है, घटना उटीला की है। यह घटना 4 मई 2024 की है महिला चुप रही तो तांत्रिक की और ज्यादा हिम्मत बढ़ गई और तांत्रिक महिला को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और कह रहा था कि अगर महिला उसके पास नहीं गई तो वह काली शक्तियों को उसके पीछे छोड़ देगा महिला के पति ने जब शराब पीना नहीं छोड़ी तो महिला समझ गई की तांत्रिक ने उसका फायदा उठाया है, बाबा के कई बार उसे बुलाने पर 10 जुलाई को महिला पर आखिरी कॉल आया था।

महिला का पति बहुत ज्यादा शराब पीता है और महिला को किसी ने बताया था कि गांव में रहने वाला एक तांत्रिक है, जो कई लोगों की शराब छुड़ा चुका है। जिसके बाद महिला अपने पति के साथ तांत्रिक के घर पहुंची तांत्रिक महिला को बताया उसका पति का उतारा करना पड़ेगा इसके बाद महिला के पति को कमरे में ले गया और कुछ देर बाद आकर बोला कि उतारा कर दिया है।

लेकिन तुम इसकी पत्नी हो इसलिए तुम्हारा भी उतारा करना पड़ेगा, पति की शराब छुड़ाने के लिए महिला भी तैयार थी। बाबा उसे कमरे में ले गया और यहां पर उतारा के नाम पा महिला के साथ दुष्कर्म किया है। तांत्रिक ने कहा कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो पूजा बिगड़ जाएगी, पुलिस ने तांत्रिक पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *