Sat. Nov 21st, 2026

मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा सिंगरौली जिले की घटना में मृतक परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली जिले के ग्राम तेंदुहा पोड़ी में घटी घटना में युवक के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक के परिजन को शासन की ओर से 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *