Mon. Nov 23rd, 2026

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राएं, तिरंगे के रंग के तैयार किए क्राफ्ट

आगरा। फतेहपुर सीकरी ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुलारा रोड स्थित रासा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की अभी से बच्चों ने तैयारियां शुरू कर दी है , मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे तिरंगे के रंग के क्राफ्ट बनाकर तैयार किए।

स्कूल के वाइस चेयरमैन रिशु अग्रवाल, प्रिंसिपल रूपेश श्री वास्तव, कोर्डिनेटर नवीन वर्मा ने आराध्या फौजदार, स्वेता, परी सिंहल, बर्षा, दीक्षा, नंदिनी , अवि, साक्षी आदि छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *