Wed. Apr 29th, 2026

MP सहित 4 राज्यों को जल्द मिलेंगें संगठन महामंत्री

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा जैसे प्रदेश संगठनों में खाली पडे संगठन महामंत्रियों के पदों पर जल्द नियुक्त हो सकती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से आने वाले प्रचारकों को पार्टी में इस पद पर नियुक्त किया जाता है। केरल के पलक्कड में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक होने वाली आरएसएस की समन्वय बैइक में इस मुद्दे पर निर्णय हो सकता है।
लंबे समय से संघ से भाजपा को प्रचारक नहीं मिले
दरअसल पिछले काफी समय से संघ से भाजपा को प्रचारक नहीं मिले। इससे कुछ राज्यों में संगठन मंत्रियों की कमी हो गई। भाजपा में संगठन महामंत्री या संगठन मंत्री का दायित्व संघ से आने वाले प्रचारकों को ही मिलता है। संगठन मंत्री का कार्य भाजपा और संघ के बीच समन्वय बनाकर मूल काडर के हितों की चिंता करना होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *