Sat. Nov 21st, 2026

गुजरात में हत्या के मामले में जेल पैरोल जंप कर फरार, बड़ी वारदात से पहले ग्वालियर पुलिस ने धरा

ग्वालियर मध्य प्रदेश; ग्वालियर जिले की डबरा थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़कर उन के पास से चार कट्टे, एक पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ-साथ दो चोरी की बाइक बरामद की हैं। जब पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ यह गुजरात में हत्या के मामले में जेल से पैरोल पर छूटे हुए थे और पैरोल जंप कर डबरा।में फरारी काट रहे थे। यहां दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात की नीयत से शहर में घूम रहे थे। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

ग्वालियर के डबरा सिटी थाना पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि एक मोटर साइकिल सवार दो बदमाश अवैध हथियार लिये हुए किसी बारदात को करने की फिराक में पिछोर रोड पर देखे गए हैं। तभी पुलिस की टीम ने घेराबंदी के लिए चेकिंग पॉइंट लगाया। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाश आते दिखे तो पुलिस ने उनको घेरकर धर दबोच लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपना नाम नितिन गौड़ और रवि शर्मा निवासी डबरा का होना बताया। बाइक के दस्तावेज मांगने पर चोरी की होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा जब बाइक पर पीछे बैठे लड़के की तलाशी ली तो उसकी कमर में से एक 315 बोर का लोडेड देशी कट्टा मिला। उनके पास मिले पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसमें से एक 32 बोर की पिस्टल, तीन 315 बोर के देशी कट्टे मय 02 जिंदा राउण्ड और 30 खाली खोखे मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *