Sun. Jun 28th, 2026

उत्पीड़न रोकने की मांग को लेकर सुमित हृदयेश से मिले ठेला फड़ व्यवसाई

हल्द्वानी। डिग्री कॉलेज व ठंडी सड़क में ठेला लगाने वालों के साथ हो रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग को लेकर आज बृहस्पतिवार को तमाम ठेला फड़ व्यवसाईयों ने युवा नेता हेमंत साहू की अगुवाई में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से मुलाकात की। फड़ व्यवसाईयों ने विधायक से उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगायी। फड़ व्यवसाईयों की समस्या सुनने के बाद विधायक सुमित हृदयेश ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से फोन पर वार्ता कर उन्हें ठेला फड़ व्यवसाईयों की समस्याओं से अवगत कराया, व उनकी समस्याओं का समाधान करने की बात कही। इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने फड़ व्यवसाईयों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों का हर हाल में ध्यान रखा जायेगा। इस मौके पर युवा नेता हेमन्त साहू का कहना था कि ठेला फड़ वालों के सामने रोजी रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। लिहाजा जब तक उन्हें न्याय नही मिल जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर भूप्पी सिंह संपत, कुमार दिलीप कश्यप, कैलाश चंद्रनाथ लेखराज कश्यप, गोविन्द जोशी, दुर्गा प्रसाद कश्यप व देवेंद्र जलाल समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed