Wed. Aug 26th, 2026

SGRR मेडिकल कॉलेज सीएमई में विशेषज्ञों ने एडवांस सेमुलेशन तकनीक से दी ट्रेनिंग

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के एनेस्थीसिया विभाग की ओर से एक दिवसीय सीएमई का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने जुनियर रेसीडेंट्स डॉक्टरों को कॉर्डियक लाइफ सपोर्ट सिस्टम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उत्तराखण्ड मेडिकल काउंसिल के दिशा निर्देश पर आयोजत सीएमई में 100 जुनियर रेसीडेंटस ने प्रतिभाग किया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभागार में श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डॉ अशोक नायक ने सीएमई का शुभारंभ किया। एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ निशिथ गोविल, डॉ राहुल चौहान, डॉ कुमार पराग, डॉ उमा मरियम ने जूनियर रेसीडेंट तृतीय वर्ष के डॉक्टरों को कॉर्डियक लाइफ सपोर्ट सिस्टम की ट्रेनिंग दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *