Sat. May 10th, 2025

यह कैसा बचपन: 05 वर्ष के मासूम के साथ 02 बच्चों ने ही कर डाला कुकर्म

पीड़ित भी मासूम और इस मासूमियत को तार-तार करने वाले भी ‘मासूम’। इसे रेयर ऑफ द रेयरेस्ट श्रेणी की ही घटना कहा जा सकता है, जिसमें 05 साल के मासूम के साथ 11 और 12 वर्ष के 02 बच्चों ने ही कुकर्म कर डाला। अप्राकृतिक कृत्य करने वाले बच्चे शायद ही यह समझने की क्षमता रखते होंगे कि इस अबोध उम्र में उन्होंने कैसा भयानक जुर्म कर डाला। तो क्या इसके लिए उनकी परवरिश जिम्मेदार है या समाज में बढ़ती विकृति। वजह जो भी हो, लेकिन यह घटना समाज और सिस्टम पर भी सवाल खड़े करती है।

थानाध्यक्ष वसंत विहार महादेव उनियाल के अनुसार एक महिला ने चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर इस घटना के बारे में शिकायत दी थी। इसके बाद बाल संरक्षण आयोग की टीम ने बच्चे से पूछताछ की और उसे थाने लेकर पहुंची। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अगस्त को पड़ोस में रहने वाले दो बच्चे जिनकी उम्र 11 व 12 वर्ष है, उनके 05 वर्षीय बेटे को छत पर लेकर गए और उसके साथ आप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद बेटा गुमशुम रहने लगा और उसकी तबीयत भी खराब हो गई।

जब उसे चिकित्सक के पास ले गए तो आप्राकृतिक कृत्य की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही दोनों बच्चों को किशोर न्यायालय में दाखिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित व आरोपित पक्ष मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, जो यहां पर दिहाड़ी का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *