Mon. May 11th, 2026

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डि‍प्रेशन, बिहार-झारखंड सहित इन राज्‍यों में होगी बहुत भारी बारिश

नई दिल्‍ली। बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन बना हुआ है। यह धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। इसकी वजह से बिहार-झारखंड सहित कई राज्‍यों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।  मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन बन गया है। यह पिछले 6 घंटों के दौरान 8 किमी प्रति घंटे की गति के साथ धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है।

डिप्रेशन पुरी (ओडिशा) से लगभग 70 किमी दक्षिणपूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 140 किमी पूर्व, पारादीप (ओडिशा) से 120 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, 170 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम चांदबली (ओडिशा) से, कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 240 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व और दीघा (पश्चिम बंगाल) से 290 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

इसके लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 9 सितंबर की दोपहर तक पुरी के पास ओडिशा तट को पार करने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2 दिनों के दौरान इसके ओडिशा और छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

डिप्रेशन का असर 12 सितंबर तक देखने को मिलेगा। इसकी वजह से पूर्वी मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। पश्चिम बंगाल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड के सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जिले में 10 सितंबर और चतरा, हजारीबाग, कोडरमा में 11 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *