Mon. May 11th, 2026

वीडी शर्मा पर दिग्विजय की टिप्पणी पर BJP सख्त, क्राइम ब्रांच में केस दर्ज करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के संबंध में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा जानबूझकर अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में जिला भाजपा ने भोपाल क्राइम ब्रांच में लिखित शिकायत कर प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने क्राइम ब्रांच थाने में दिए शिकायती आवेदन में कहा है कि भोपाल में प्रेस कांन्फ्रेस के दौरान दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के लिए बोले गये शब्द स्तरहीन होकर अपशब्दों की श्रेणी में आते हैं। दिग्विजय सिंह द्वारा जानबूझ कर ऐसे शब्द बोले गए हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा की छवि धूमिल हो और भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करने लगे और कानून व्यवस्था आस्था के पर्व गणेश उत्सव के समय बिगड़ जाएं।दिग्विजय सिंह के यह शब्द ”भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा यदि मुझे आतंकवदियों का हिमायती मानते हैं, तो उनकी नंपुसकता पर मुझे निराशा होती हैं.इनका कहना है
भोपाल क्राइम ब्रांच के एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मामला दर्ज करने के लिए शिकायती आवेदन दिया है पुलिस आवेदन की जांच शुरू कर दी है जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *