Mon. May 11th, 2026

बस की छत पर शराब पीते वक्त कहासुनी के बाद ड्राइवर ने कंडक्टर को दिया था धक्का

ऋषिकेश। 8 सितम्बर 24 को विक्रम सिंह पुत्र दीप सिंह भण्डारी निवासी ग्राम भेन्तला पो0 रौणद पट्टी, रौणद रमोली, प्रतापनगर, गढवाल ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर बताया कि उनका भाई भरत सिंह भण्डारी 43, मीनी बस चालक धाम सिह रावत के साथ कन्डक्टर था। आज प्रातः भरत सिंह ऋषिकेश बस अड्डे पर गाड़ी के नीचे मृत अवस्था में पड़ा मिली। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके भाई की हत्या कर शव को वहां फेंक दिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 103(1) ठछै में केस दर्ज कर लिया।

आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को थाने में लाकर पूछताछ की। संधिक्तो से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आज ड्राइवर धाम सिंह रावत पुत्र रांक्या सिंह रावत निवासी ग्राम हलेद पट्टी रोनत रमोली तहसील प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी चालक ने पूछताछ में बताया गया कि वह करीब 25 वर्षो से ड्राइवरी कर रहा है। पूर्व में वह, मृतक भरत सिह भण्डारी के मामा राम सिंह की गाडी चलाता था। करीब 6 माह पहले उसने वहां काम छोड दिया था तथा पिछले 15-20 दिनों से वह मृतक भरत सिंह की गाड़ी चला रहा था, जिसे भरत सिंह तथा प्रवीण सिंह नेगी ने संयुक्त रुप से खरीदा था।

07 सितम्बर 24 को वह गाड़ी को जोगत से ऋषिकेश लेकर आया। भरत सिंह के अपने घर जाने के उस दिन प्रवीण सिंह नेगी कंडक्टर था। शाम को आरोपी ने भरत को फोन कर ऋषिकेश आने की बात बताई। शाम के समय भरत सिंह भी बस अड्डे पर आ गया, जहां उन्होंने ठेके से शराब खरीदी और फिर बस की छत पर बैठ कर शराब पीने लगे।

शराब पीने के दौरान धाम सिह रावत और भरत सिंह के बीच किसी बात के लेकर बहस हो गई। इस दौरान हल्का सा धक्का लगने पर भरत सिंह अनियन्त्रित होकर बस की छत से नीचे गिर गया तथा उसके सिर से खून निकलने लगा। घटना से डरकर धाम सिह रावत मौके से भाग गया तथा कुछ देर बाद खाना खाकर वापस उसी बस में आकर बैठ गया। अगले दिन आरोपी ने बस के मालिक प्रवीण सिंह भण्डारी को फोन कर मौके पर बुलाया, जिनके द्वारा मौके पर आकर टीजीएमओ के अध्यक्ष को बुलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *