Thu. Jul 23rd, 2026

अग्रवाल नवयुवक संघ के चुनाव संपन्न, सुदामा अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित

ग्वालियर|  उपनगर ग्वालियर के अग्रवाल नवयुवक संघ के चुनाव अग्रसेन भवन हलवाट  खाने में संपन्न हुए। जिसमें  सुदामा अग्रवाल अध्यक्ष, महामंत्री दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश अग्रवाल एवं भंडारी पद पर पारस जैन निर्वाचित हुए। साथ ही अग्रवाल महिला मंडल उपनगर ग्वालियर में सर्वसम्मति से अध्यक्ष अर्चना जैन, महामंत्री प्रियंका अग्रवाल साथ सम्पन्न होंगे एवं कोषाध्यक्ष पद पर वंदना सिंघल निर्वाचित हुई। इस अवसर पर ज्योति अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, प्रीती बिंदल, रश्मि अग्रवाल, पूर्णिमा अग्रवाल, रामरतन गर्ग, उमेश गुप्ता, महेश जैन, शीतल अग्रवाल आदि ने बधाई दी है। अग्रवाल नवयुवक संघ उपनगर ग्वालियर द्वारा अग्रसेन जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक होंगे| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *