Mon. Jun 29th, 2026

आज share market में मची धूम, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी भी 140 अंक ऊपर चढ़ा, यहां जानिए आज का बाजार

आज यानी गुरुवार 12 सितंबर को इंडियन शेयर बाजार (share market) में जोरदार उछाल देखने को मिला है। दरअसल आज सेंसेक्स ने 400 अंकों से ज्यादा की बढ़त ली है और 81,930 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि इस तेजी का मुख्य कारण आईटी और बैंकिंग सेक्टर में आई तेजी को माना जा रहा है। वहीं इसके साथ ही, एशियाई बाजारों में भी तेजी के संकेतों के चलते आज, भारतीय बाजार में सकारात्मक दिशा देखने को मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक आज (share market) में सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 23 में तेजी दिखाई दे रही है, जो बाजार में निवेशकों में उत्साह भर रहे हैं। वहीं इसी के साथ, निफ्टी भी 140 अंकों की बढ़त लेकर 25,059 के स्तर पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार निफ्टी 50 के 43 शेयरों में तेजी आई, जबकि मात्र 7 शेयरों में ही गिरावट देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed