Tue. Jun 30th, 2026

वीजा खत्म होने के बाद हल्द्वानी में सब्जी बेच रहे दो बांग्लादेशी नागरिक पुलिस ने किए गिरफ्तार

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली की मंडी पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देशों के अंतर्गत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के अभियान के दौरान की गई।

इस अभियान के तहत, एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार यादव ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग का सघन अभियान चलाया। इस दौरान चौकी प्रभारी मंडी भुवन सिंह राणा और उनकी टीम ने गौजाजाली विचली क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति की चैकिंग के दौरान दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *