Mon. May 11th, 2026

कपड़ा बाजार की दुकान में लगी भीषण आग

इंदौर। इंदौर एमटी क्लॉथ मार्केट की एक दुकान में आग लग गई।घटना स्थल के आस-पास भी कपड़े की दुकानों है।इसके आग फैलने की आशंका देखते हुए व्यापारी वर्ग परेशान हो गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन एक ही रास्ता होने से फायर ब्रिगेड के वाहनों को बहुत मुश्किलो का सामना करना पढ़ा।
जानकारी के मुताबिक क्लॉथ मार्केट में स्थित पंकज जवाहर सोमानी की दुकान की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगी है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम इसे बुझाने में जुटी है।लेकिन घटना स्थल पर गाडियां मुश्किल से पहुंच पाई।कपड़ा बाजार में एक ही रास्ता होने से फायर ब्रिगेड के वाहनों और टैंकरों को अंदर पहुंचने में काफी दिखती का सामना करना पड़ा।
जिस दुकान में आग लगी उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
विडियो देखने के लिए क्लिक करे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *