Sat. Nov 21st, 2026

अमेठी हत्याकांड का मुख्य आरोपी चंदन वर्मा गिरफ्तार

लखनऊ। कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के अमेठी के शिवरतन गंज इलाके में एक अध्यापक और उसकी पत्नी तथा दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । हत्या के  मुख्य आरोपी चंदन वर्मा को पुलिस ने  दबोच लिया है। वह अमेठी छोड़कर भागने की फिराक में था। यूपी एसटीएफ ने चंदन वर्मा को जेवर टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया।

बता दें कि अमेठी जिले के गौरीगंज में एक शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम और दो मासूम बेटियों की देर शाम गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले में देर रात चंदन वर्मा के खिलाफ धारा 103-1 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *