Wed. Jul 1st, 2026

नैनीताल से गुड़गांव लौट रहे यात्रियों की इनोवा कार कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त, खाई में जा गिरी, 6 घायल

कालाढूँगी:-.. नैनीताल से घूमने के बाद गुड़गांव लौट रहे यात्रियों की एक इनोवा कार कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए।

कालाढूंगी थाना पुलिस और बचाव टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग गुड़गांव, हरियाणा के निवासी हैं और नैनीताल से वापस लौट रहे थे।

घायलों में 26 वर्षीय शशि कुमार, 28 वर्षीय अभिषेक कुमार, 30 वर्षीय पारस बतरा, 27 वर्षीय खुशाल खंडेलवाल, 27 वर्षीय साकेत सत्यम और चालक 43 वर्षीय तरुण कुमार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से हुआ। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र के निवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed