Mon. May 25th, 2026

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत, जानें कितने करोड़ में बिके

नई दिल्ली। खबर खेल की दुनिया से है। ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने गए हैं। इनके फैंस काफी खुश हैं। दरअसल, आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी जारी है। शुरू में 12 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगी। इस बार मार्की खिलाड़ियों की सूची में सात भारतीय और पांच विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी क्रिकेट जगत में काफी लोकप्रिय हैं, इन्होंने पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इनमें सभी की नजर ऋषभ पंत पर थी।

पंत को नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रिलीज किया था। उन पर बड़ी बोली लगनी तय थी और ऐसा ही हुआ भी। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *