Mon. May 25th, 2026

अकेले शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, ये बड़ी वजह आई सामने

रांची। बड़ी खबर आ रही है, विधानसभा चुनाव 2024 में शानदार जीत कर सत्ता में वापस हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन आज यानी गुरुवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ

रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शाम चार बजे से समारोह आरंभ होगा। हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के सीएम बनने का रिकॉर्ड कायम करेंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

कांग्रेस में मंत्री पद के दावेदार अधिक हैं। फार्मूला के मुताबिक पार्टी के कोटे में मंत्रियों के चार पद निर्धारित हैं। ज्यादातर विधायक मंत्री बनने की लाबिंग के सिलसिले में दिल्ली में जमे हुए हैं।

अभी तक मंत्रियों के नाम को लेकर पार्टी किसी निर्णय तक नहीं पहुंच पाई है। हेमंत सोरेन अकेले शपथ ग्रहण करेंगे। कुछ दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मंत्रिमंडल में राजद की भी सहभागिता होगी। भाकपा -माले ने अभी तक कोई निर्णय नहीं किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *