Sat. Nov 21st, 2026

उत्तराखंड यहां राज्य कर अधिकारी सचल दल की टीम में तैनात पीआरडी जवान को कार ने मारी टक्कर, मौत

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और सहारनपुर की सीमा पर स्थित डाट काली माता के मंदिर के पास आने वाले वाहनों की जांच कर रहे राज्य कर अधिकारी के सचल दल में शामिल एक पीआरडी जवान को सहारनपुर की ओर से आ रही एक कार नेटक्कर मार दी।

हादसे में घायल पीआरडी जवान ने चिकित्सालय पहुंचाने से पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक ने यू टर्न काट कर वाह को सहारनपुर की ओर दौड़ा दिया। पुलिस ने अज्ञात नंबर वाली काली कार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी है। हादसा डाट काली माता मंदिर के टनल के पास हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *