Wed. Jun 10th, 2026

खनिज विभाग के दल ने किया अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी को जप्त।

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में खनिजों के अवैध परिवहन / उत्खनन/ भण्डारण की रोकथाम हेतु खनिज विभाग के दल द्वारा दोपहर में ग्राम रेंवजा में खनिज रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त 01 जेसीबी मशीन को जप्त कर पुलिस थाना रौन की अभिरक्षा में रखा गया है। जप्तशुदा मशीन पर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जावेगी। खनिजों के अवैध परिवहन/ उत्खनन/ भण्डारण पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान प्रभारी खनिज अधिकारी दिनेश सिंह डुडवे एवं होमगार्ड सैनिक रामबिहारी, श्यामबिहारी, रामवीर, थानसिंह, शिवानन्द उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed