Tue. Jun 2nd, 2026

भगदड़ के बाद अलर्ट मोड पर योगी सरकार.. तीन सदस्यीय जांच कमेटी का हुआ गठन, आज महाकुंभ जाएंगे DGP..

प्रयागराज  प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान से पहले भगदड़ मच गई थी। मंगलवार देर रात करीब 2 बजे मची भगदड़ में 30 लोगों की जान चली गई, जबकि 60 लोग घायल हैं। मरने वालों में 25 लोगों की पहचान हो गई है। 36 घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। शुरुआती इलाज के बाद 24 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 4 कर्नाटक, असम और गुजरात के 1-1 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। सरकार ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये देने का ऐलान किया। वहीं अब शासन और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीएम ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed